पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सुर, पुराना ताल; मचा धमाल

नए सुर, पुराना ताल; मचा धमाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बक्सरमेें विश्वामित्र महोत्सव के दौरान नए-पुराने दौर के गायक-गायिकाओं की जुगलबंदी का श्रोताओं ने भरपूर आनंद उठाया। भोजपुरी सम्राट कहे जाने वाले भरत शर्मा व्यास से लेकर पवन सिंह तक के गानों पर लोग खूब झूमे। दूसरे दिन रविवार को गायिका पूर्णिमा की मखमली आवाज का जादू लोगों पर छाया रहा। शाम है धुआं-धुआं की मदहोशी में लोग खो गए। इसके अलावा नब्बे के दशक की कई हिट फिल्मों के गाने पूर्णिमा ने बक्सर किला मैदान में बने मंच से गाए।

बक्सर के विश्वामित्र महोत्सव की शोभा में भोजपुरी के चर्चित गायकों ने चार चांद लगा दी। पवन सिंह ने जहां होली के गीतों से माहौल वासंती बना दिया, वहीं भरत शर्मा व्यास ने पारंपरिक सुरों का जादू बिखेरा।

किला मैदान में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित महोत्सव में भोजपुरी गायक अशोक मिश्रा, आनंद मोहन पटना की गायिका नीतू कुमारी नूतन का भी जलवा रहा। नूतन कजरी होली के गीतों से दर्शकों को सुरीली दुनिया में ले गईं।

भरत शर्मा व्यास को सम्मानित करते डीएम रमण कुमार।

बक्सर के किला मैदान में आयोजित विश्वामित्र महोत्सव के दौरान हंगामा कर उपद्रव मचाने वाले छात्र संगठन के उन्नीस नेता कार्यकर्ताओं के विरुद्ध नगर थाने बक्सर में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में गिरफ्तार छात्र नेताओं को रिहा कर दिया गया। केस जमानती धारा में है।

बक्सर में आयोजित महोत्सव में भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह के अलावा पूर्णिमा नीतू कुमारी नूतन ने समां बांधा।

भोजपुरी-सम्राट भरत शर्मा व्यास समेत आयोजन में पहुंचे तमाम कलाकारों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। डीएम रमण कुमार अन्य अफसरों ने कलाकारों को मोमेंटो शॉल से सम्मानित किया।