दिल्ली के परिणामों पर रहेगी नजर
अप्रैल से बढ़ जाएगा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, महंगा होगा गाड़ियों का बीमा
कालेधन पर तेजी से सहयोग कर रहे हैं भारत के साथ : स्विस सरकार
काले धन के इस्तेमाल वाले शेयरों की ट्रेडिंग सस्पेंड होगी
एक्सपो में स्वीकृत हुए करोड़ों के ऋण
सहारा को तीन विदेशी होटलों से मिल सकते हैं 10,300 करोड़
रेडीमेड गारमेंट एक्सपाेर्ट टैक्स स्कीम जांच के घेरे में
एअर इंडिया को विमान लीज पर देने के लिए 14 कंपनियों ने दिखाई रुचि
देश में फोन का उपयोग करनेवाले लोगों की संख्या 97 करोड़ से अधिक
शीर्ष पांच कंपनियों का मार्केट कैप 36,846.23 करोड़ बढ़ा
आगामी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग नहीं लेंगी बीएसएनएल एमटीएनएल
दिल्लीविधानसभा चुनाव के नतीजे, व्यापक आर्थिक आंकड़े तथा एसबीआई, ओएनजीसी और कोल इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम चालू सप्ताह में बाजार की दिशा तय करेंगे। शेयर बाजार विशेषज्ञों ने यह राय जताई है।
इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख, डॉलर के मुकाबले रुपए का उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतें भी कारोबारी धारणा पर असर डालेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार यानी 10 फरवरी को आएंगे। लिहाजा इस सप्ताह बाजार उतार-चढ़ाव बने रहे रहने की संभावना है।
बर्न/नई दिल्ली | कालेधनके मोर्चे पर सक्रियता दिखाने के दबाव के बीच स्विट्जरलैंड ने कहा है कि वह भारत के साथ तेजी से सहयोग कर रहा है। जबकि चुराए गए आंकड़ों के आधार पर बैंक खातों की जानकारी साझा करने से उसके इनकार करने पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध तल्ख बने हुए हैं। मुश्किल माहौल और मतभेदों के बावजूद स्विस सरकार ने कहा है कि भारत के साथ बातचीत के लिए दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। स्विट्जरलैंड ने “अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और टैक्स मामले’ विषय पर ताजा सालाना रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारत को अधिक प्राथमिकता दिए जाने की झलक मिलती है।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने
भारी बिकवाली की, जिससे बाजार में गिरावट दर्ज की गई। तीस हजार
अंक की ओर बढ़ रहे सेसेंक्स में पूरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई। लिवाली का जोर एक भी दिन नहीं दिखा।
दिसंबर, 2014 के लिए औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) आंकड़े गुरुवार को घोषित किए जाएंगे और उसी दिन जनवरी, 2015 के लिए सम्मिलित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े घोषित होंगे।
इस सप्ताह लार्सन एंड टुब्रो, डीएलएफ भेल, सिप्ला, कोल इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।
^इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने हैं जो बाजार के मिजाज को निर्धारित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे, कंपनियों के तिमाही परिणाम, घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़े और वैश्विक बाजार का रुख चालू सप्ताह का रख निर्धारित करेंगे। विजयसिंघानिया, ब्रोकरेज कंपनी ट्रेड स्मार्ट ऑनलाइन के संस्थापक
^निकटभविष्य में इंडेक्स का उतार-चढ़ाव आगामी सीपीआई और आईआईपी आंकड़े पर निर्भर करेंगे जो 12 फरवरी को आएंगे और यह बड़ी पूंजीवाली कंपनियों के तीसरी तिमाही के परिणामों पर भी निर्भर करेंगे। विवेकगुप्ता, कैपिटलविया ग्लोबल रिसर्च के सीएमटी शोध निदेशक