- Hindi News
- जहानाबाद पुलिस को मिली सफलता, असलहों के साथ 8 नक्सली पकड़े गए
जहानाबाद- पुलिस को मिली सफलता, असलहों के साथ 8 नक्सली पकड़े गए
पुलिस ने आठ कुख्यात माओवादियों को गिरफ्तार किया है। साथ भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, चार मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान की बरामदगी भी की है। कड़ौना ओपी के सिकरिया के पास से भिठीया गांव के मुनारिक पासवान घोसी थाना क्षेत्र के देवरा गांव के मदन पासवान कोे दो पिस्तौल पांच जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर पटना जिले के कादिरगंज थाने के निमुरा के संजय मिस्त्री, जहानाबाद के छोटकी मठ के कैलाश पंडित कैलाश यादव, तरमा गांव से ओमप्रकाश अन्य लोगों को पकड़ा गया।