पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजीआईएमएस आजसे मिलेंगी कई नई सुविधाएं, सीएम करेंगे उद्‌घाटन

आईजीआईएमएस- आजसे मिलेंगी कई नई सुविधाएं, सीएम करेंगे उद्‌घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| आईजीआईएमएसका स्थापना दिवस समारोह गुरुवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन सुबह नौ बजे वैज्ञानिक सत्र में पेडिएट्रिक्स सर्जरी पर सेमिनार हाेगा। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समारोह का उद्‌घाटन करेंगे। वे सिटी स्कैन, कैथ लैब, सर्जिकल एनआईसीयू, इनफर्टिलिटी लैब का भी उद्घाटन करेंगे। संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.एसके शाही ने बताया कि समारोह में शिरकत करने के लिए देश के चर्चित डॉक्टर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। 13 फरवरी से यहां लाइव कार्यशाला हाेगी।