14 को बोर्ड की बैठक हंगामा होने के आसार
नगरनिगम बोर्ड की बैठक में इस बार पक्ष-विपक्ष के सभी पार्षद भाग लेंगे। सात महीने बाद बैठक हंगामेदार होने के आसार है। हंगामा 20 और 21 अक्टूबर को हुई बैठक की वैधता पर होगी। विपक्षी पार्षदों ने 20 अक्टूबर को मेयर की अध्यक्षता में हुई निगम बोर्ड की बैठक का संलेख संपुष्टि के लिए बोर्ड में रखे जाने पर सवाल उठाया है। बुधवार को विपक्षी पार्षद दीपक कुमार चौरसिया और अन्य ने आयुक्त शीर्षत कपिल अशोक से यह संलेख शामिल नहीं करने को कहा। मेयर समर्थक आभा लता ने कहा है कि 20 की बैठक वैध थी। डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर को समाहरणालय में हुई अवैध बैठक असंवैधानिक थी।
14 फरवरी को होने वाली निगम बोर्ड की बैठक में 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर की बैठकों की प्रोसिडिंग शामिल की गई है। वैध-अवैध के सवाल पर नगर आयुक्त ने विभाग से मार्गदर्शन मांगा है।