पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी मैदान : कंपनी चुनी, सौंपा काम

गांधी मैदान : कंपनी चुनी, सौंपा काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

^मैदान से हमारा भावनात्मक रिश्ता है। हम सभी भास्कर अभियान के साथ हैं। लोगों से अपील है कि वे भी आगे आएं। र|प्रिया

^सभी प्रयास करें तो बड़ा बदलाव आएगा। यहां पहुंचने वाले युवा भागीदारी निभा सकते हैं। दूसरों को प्रेरित करें। नीतूसिन्हा, समाजसेवी

^गांधी मैदान को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम मैदान को गंदा नहीं करेंगे। संजीवकुमार, वार्ड पार्षद

मेडिकल की तैयारी कर रहे रोहित कुमार बुधवार को अपनी कोचिंग क्लास खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ गांधी मैदान को साफ-सुथरा करने पहुंचे। बोले- गांधी मैदान की सूरत बदलने के लिए दैनिक भास्कर अभियान चला रहा है तो हम युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हम भास्कर अभियान के साथ हैं। जब भी हमें समय मिलेगा हम यूं ही गांधी मैदान में आएंगे और साफ-सफाई करेंगे। दूसरों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। रोहित और उनके साथियों को देखकर मैदान में घूमने पहुंचे कई और लोग भी साफ-सफाई में जुट गए। देखते-देखते मैदान का एक छोटा हिस्सा साफ हो गया। पास से गुजर रहे एक सज्जन बोले- मैदान में आने वाले सभी लोग ऐसे ही छोटे-छोटे हिस्से की सफाई में जुट जाएं तो हर दिन गांधी मैदान चकाचक नजर आए।

ये छात्र कोचिंग क्लास करने के बाद सीधे गांधी मैदान पहुंचे। यहां झाड़ू लगाई। बोले- इस मैदान की सफाई करने हम रोज आएंगे।

{भास्कर अभियान के साथ लगातार जुड़ रहे शहर के युवा

{गांधी मैदान की सूरत बदलने के लिए पढ़ाई के बाद कर रहे श्रमदान