एमसीआई ने की अनुशंसा
पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. लखेंद्र हटाए जाएंगे
पीएमसीएचके अधीक्षक डॉ. लखेन्द्र प्रसाद हटाए जाएंगे। एमसीआई ने उन्हें हटाने की अनुशंसा की है। राज्य सरकार को इस आशय का पत्र मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव सह प्रवक्ता अनिल कुमार ने कहा कि सरकार कार्रवाई कर रही है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक पद पर तैनाती के लिए डॉक्टरी की पीजी डिग्री और शिक्षण का अनुभव जरूरी है पर डॉ. लखेन्द्र के पास दोनोें मानक नही हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज छोड़ अन्य छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक पर भी कार्रवाई होने की संभावना है। उनके पास भी ये दोनों मानक नही होने की बात सामने आई है। पर इस ओर अभी एमसीआई का कोई निर्देश नहीं आया है।