पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएससी 15परीक्षा केंद्रों को बदला गया, सूची वेबसाइट पर

बीएसएससी- 15परीक्षा केंद्रों को बदला गया, सूची वेबसाइट पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|बिहार कर्मचारीचयन आयोग ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा के 15 परीक्षा केंद्रों को बदला है। साथ ही सात परीक्षा केंद्रों के नाम में परिवर्तन किया गया है। जिन परीक्षा केंद्रों को बदला गया है या नाम परिवर्तित हुआ है, उनकी सूची बीएसएससी के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बीएसएससी ने कहा कि प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं, इसलिए उसमें सुधार नहीं हो सकता। ऐसे अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे परिवर्तित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। यह परीक्षा 16 और 23 फरवरी को होनी है।