- Hindi News
- दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाई तीन लाख रुपए की संपत्ति
दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाई तीन लाख रुपए की संपत्ति
पटना सिटी| आलमगंजथाना क्षेत्र के बालकिशनगंज स्थित मकान का ताला तोड़ चोरों ने करीब तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक मो. अकबर ने बताया कि घर के सभी सदस्य फुलवारीशरीफ स्थित शादी समारोह में गए थे। मंगलवार को शादी से वापस लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा है। घर के अंदर पूरा समान बिखरा पड़ा है। उन्होंने घटना की जानकारी आलमगंज थाना पुलिस को दी है। चोरी गए समान में सोने-चांदी के गहने, कपड़े नगद एक लाख रुपए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हाल के दिनों में संगठित चोरों का गिरोह खाली मकानों को लगातार टारगेट बना रहे हैं। चोरी की बढ़ती घटना से कारोबारियों में पुलिस के प्रति रोष है। उन्होंे सुरक्षा दिए जाने की बात कही है।