- Hindi News
- ग्रामीण बैंक ने की जब्त ट्रैक्टरों की नीलामी
ग्रामीण बैंक ने की जब्त ट्रैक्टरों की नीलामी
पटना | मध्यबिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को आरा में जब्त ट्रैक्टरों की नीलामी की। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि नीलामी की कार्रवाई ऋण धारकों द्वारा किश्त नहीं चुकाने पर की गई है। नीलामी में ऋणी वकील गिरि, चंदन सिंह एवं हिरानंद तिवारी के ट्रैक्टर शामिल थे। मौके पर विवेकानंद मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, पुनीत सिंह एवं नित्यानंद चौबे उपस्थित रहे।