बीएमपी-11 को िमला सर्वश्रेष्ठ टीम खिताब
बुधवारको भव्य परेड के साथ मिथिलेश स्टेडियम में अखौरी शूटिंग चैंपियनशिप संपन्न हुई। इस दौरान सैन्य पुलिस के गोरखा बटालियन ने भी अपने कला कौशल से परिचय कराया। नौ दिवसीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब बीएमपी-11 जमुई ने 1436 अंक प्राप्त कर जीता। जबकि दूसरे नंबर पर 1414 अंक लेकर बिहार सैन्य पुलिस-2 डिहरी रही। विजेताओं उपविजेताओं को मुख्य अतिथि डीजी (ट्रेनिंग) पीएन राय ने पुरस्कृत किया। मौके पर एडीजी रेल केएस द्विवेदी, एडीजी विजिलेंस रवींद्र कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अभय कुमार उपाध्याय, पुलिस महानिरीक्षक प्रीता वर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
शूटिंग में सफल टीमों को पुरस्कार देते डीजी (ट्रेनिंग) पीएन राय।