पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रात में भी होंगे मैच

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रात में भी होंगे मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवांश का राष्ट्रीय शूटिंग टीम में चयन

पटना| सहरसाके देवांश का चयन राष्ट्रीय एयर राइफल शूटिंग टीम में किया गया है। वे अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धा की 10मीटर एयर राइफल में भाग लेंगे।

पटना| 60वींसीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर दीपक प्रकाश रंजन नेहा सर्वश्रेष्ठ उदयीमान खिलाड़ी घोषित किया गया। राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरीशंकर ने बताया कि इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष समीर कुमार महासेठ सहित संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

राजधानी के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आउटडोर स्टेडियम में फ्लड लाइट सहित पोल लगा दिए गए हैं। इन पोलों में वायरिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। एक महीने के अंदर यहां पर अब रात में भी मैच खेले जाएंगे। बिहार का पहला स्टेडियम होगा, जहां पर फ्लड लाइट में रात को खेलने की सुविधा उपलब्ध होगी। फ्लड लाइट के एक पोल में 60 बल्ब लगाए गए हैं। पोलों की संख्या चार हैं।