पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना कबड्डी के टॉप 4 में

पटना कबड्डी के टॉप-4 में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारशिक्षा परियोजना पर्षद की ओर से आयोजित सब-जूनियर स्पोर्ट्स मीट की एथलेटिक्स स्पर्द्धा की ऊंची कूद में शेखपुरा के इंद्रजीत पहले, जमुई के रोशन दूसरे और कटिहार के मो. शमीम तीसरे स्थान पर रहे। 400 मी. बालिका वर्ग की दौड़ में सीवान की अंतिमा कुमारी पहले, औरंगाबाद की रविता दूसरे और मधेपुरा की शिरोमणी तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी इवेंट के बालक वर्ग में सुपौल के अहमद पहले, भागलपुर के पंकज दूसरे और दरभंगा के राकेश तीसरे स्थान पर रहे। 100 मी. दौड़ में बांका की वंदना पहले, किशनगंज की दिलशाद बेगम दूसरे और सीवान की संतोषी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। बालकों में आशिफ आलम, ज्ञान कुमार राउत और अजीत कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

कबड्डी के बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण, सारण, लखीसराय और जहानाबाद बालिका वर्ग में पटना, बेगूसराय, अररिया और जहानाबाद की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं। इस तरह जहानाबाद की टीम दोनों वर्गों की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हंै। सुगम संगीत के दूसरे राउंड के बालक वर्ग में भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, शिवहर, भोजपुर, वैशाली, सहरसा मधेपुरा फाइनल में पहुंचे।

वॉलीबॉल में पड़ोसी जिलों ने दिया टक्कर।