केडिया एकादश ने बीओई को हराया
पटना| पीडीसीएद्वारा संचालित जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को पटना हाई स्कूल मैदान पर केडिया एकादश ने बैंक ऑफ इंडिया को 71 रनों से पराजित किया। केडिया ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य के 41 दीपक के 38 रन के सहयोग से छह विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में बैंक ऑफ इंडिया की टीम छह विकेट खोकर महज 114 रन ही बना सकी। वेदांत ने 14 रन शुभम 16 रन बनाए।