मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 15 को
पटना| गोवामें 25 से 29 अप्रैल तक 36वीं ऑल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसको देखते राज्य संघ ने 15 फरवरी को राज्यस्तरीय टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है। इसकी जानकारी बिहार मास्टर्स एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण मोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 35 वर्ष के ऊपर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान एथलेटिक्स के सभी इवेंट होंगे।