पीपीएल के लिए क्रिकेटरों के नाम घोषित
पटना|15 फरवरीसे आयोजित पटना प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में खेलनेवाली सभी छह टीमों ने अपने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट के आयोजन अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि घोषित सभी खिलाड़ियों को 13 फरवरी को दोपहर दो बजे पीपीएल कार्यालय में रिपोर्ट करनी होगी।