पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंचन खान बनीं मिसेज स्टाइलिश

कंचन खान बनीं मिसेज स्टाइलिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनाकीकंचन खान दिल्ली में हुई इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस प्रतियोगिता 2015 में इस वर्ष की मिसेज स्टाइलिश दिवा चुनी गई है। यह सफलता पाने वाली कंचन दो बच्चों की मां है और पटना में फिटनेस ट्रेनर हैं। दिल्ली के आइटीसी वेलकम होटल में हुई इस प्रतियोगिता में कंचन ने देश भर से आई 24 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ इस पुरस्कार को पाने में कामयाबी हासिल की है।

कंचन बताती हैं कि प्रतियोगिता का आयोजन एचसीडब्लूए एंड एडिवा इनोवेशंस नाम की इंवेंट मैनेजमेंट कंपनी की ओर से किया गया था। विवाहित महिलाओं की इस प्रतियोगिता में सुंदरता के साथ दिमागी काबलियत के आधार पर चुनाव हुआ है।

प्रतियोगिता के जज पैनल में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी, पाॅप सिंगर शंकर सहनी, फैशन डिजाइनर डॉ वरूण कात्याल, कथक डांसर मधुर पाठक और सुधा सिन्हा शामिल थे।