- Hindi News
- फोटो प्रदर्शनी लगाने के लिए मिलेंगे फ्रेम
फोटो प्रदर्शनी लगाने के लिए मिलेंगे फ्रेम
बिहारललितकला अकादमी में अपनी फोटो प्रदर्शनी लगाने के इच्छुक फोटोग्राफरों को आने वाले समय में यहां से फोटो फ्रेम की सुविधा मिल सकती है। अभी यहां फोटो प्रदर्शनी या पेंटिंग प्रदर्शनी लगाने वालों को अपने खर्च पर अपनी कलाकृतियों को फ्रेमिंग करवा कर लाना पड़ता है। इससे कलाकारों को यहां प्रदर्शनी लगाना कई बार काफी महंगा पड़ जाता है। खास तौर से युवा कलाकार अगर यहां प्रदर्शनी लगाना चाहे तो उनके लिए यह आर्थिक रूप से आसान नहीं रहता।
अकादमी की ओर से यहां प्रदर्शनी लगाने वालों को फ्रेमिंग की सुविधा देने के लिए एक योजना बना कर कला संस्कृति विभाग को भेजी जा चुकी है। इसके मुताबिक पूरी गैलरी में लगाने के लिए एक अनुमान के मुताबिक 50 से 55 फ्रेम की खरीदारी होनी है। इसे फोटो ग्राफ या पेंटिंग की साइज के अनुसार माउंटिंग कर सेट किया जाएगा।
फ्रेमिंगके खर्च हजारों में
वरिष्ठफोटोग्राफर बीके जैन कहते हैं कि कागज पर बनी पेंटिंग या फोटोग्राफ्स की फ्रेमिंग करवाने की जरूरत पड़ती है, हर फ्रेम पर अनुमानित हजार से तीन हजार या इससे ज्यादा आता है, ऐसे में यह कलाकारों का यहां प्रदर्शनी लगाना काफी महंगा हो जाता है। पेंटिंग बनाने वाले कलाकार आमतौर पर कैनवाश पर उसे बनाते हैं जिसे बेच भी सकते हैं लेकिन फोटोग्राफरों को अपने फोटोग्राफ्स के प्रिंट निकलवाने पड़ते हैं, जिसपर फ्रेमिंग करवाना काफी खर्चीला होता है। हजारों लाखों खर्च कर फ्रेमिंग करवाने के बाद आमतौर पर यह बिकता भी नहीं है और कलाकार को इसके रख रखाव में भी परेशानी होती है।
कलामंगल में मिलते हैं दस हजार
सरकारीअनुदान का हाल यह है कि अकादमी में कला मंगल श्रृंखला के तहत लगने वाली प्रदर्शनी के लिए मात्र दस हजार रुपये की सहायता मिलती है। ऐसे में फ्रेमिंग पर ही इससे कई गुणा ज्यादा खर्च हो जाता है। अक्सर पैसे की कमी के कारण फोटोग्राफर या कलाकार बिना फ्रेमिंग करवाए ही फोटो इन प्रदर्शनी में लगाते हैं।
^ अकादमीकी बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है कि यहां फोटो या पेंटिंग प्रदर्शनी लगाने वालों को अकादमी की ओर से फ्रेमिंग की सुविधा दी जाए। इस संबंध में हमारी ओर से प्रस्ताव पारित कर कला संस्कृति विभाग को भेजा जा चुका है। विभाग से इस पर स्वीकृति के बाद यहां कलाकारों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
मिलनदास, उपाध्यक्ष,बिहार ललित कला अकादमी