- Hindi News
- समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे
समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे
बांकीपुरक्लबमें बुधवार को बिहार राजस्थान एसोसिएशन ने एक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी से सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान से जुड़े लोगों के बीच आपसी भाईचारा, सामंजस्य और कमजोर लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इस संस्था का निर्माण किया गया है। उन्होंने सभी लोगों को संगठन को सशक्त करने के लिए सदस्यता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसी से लोगों को मजबूती मिलेगी। एसोसिएशन के महासचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि आगामी आठ मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्थान एसोसिएशन के सभी लोग उपस्थित होंगे। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, पूरणमल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राजू, मनीष बनेरिया, नरेंद्र मोहन, प्रदीप गोयल, अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हनुमान सहाय गोयल, सुरेश प्रकाश गुप्ता, राजाबाबू गुप्ता, नागेश्वर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुशील अग्रवाल उपस्थित थे।