पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ियों गड्‌ढों वाले मैदान को पार्क कहें तो कैसे?

झाड़ियों-गड्‌ढों वाले मैदान को पार्क कहें तो कैसे?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर के पास बना यह पार्क मेंटेन तो है, लेकिन इसके उपयोग की इजाजत सुबह के चार घंटे ही है। इसके बाद यह पूरी तरह बंद रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब माह भर पहले शाम के समय पार्क में मारपीट हुई थी। इसके बाद एक सप्ताह तक पार्क को पूरी तरह से बंद रखा गया था। इसके बाद इसे सुबह खोलने का निर्णय लिया गया, बाकी समय पार्क बंद रहता है। पार्क में चार माली होने के बावजूद इसके चारों तरफ कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। पार्क में रात में सैर के लिए सोलर लाइट लगाई गई थी। निर्माण के दो साल बाद से यह बंद पड़ा है। इसे कभी ठीक करने की कोशिश भी नहीं की गई है। पार्क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग ने कराया था। नई सूची में मेंटेनेंस का जिम्मा बुडको के हिस्से है, लेकिन यहां अब भी पटना नगर निगम के माली तैनात थे।

इस पार्क के नजदीक एक अन्य पार्क भी हैं : यहपार्क अब झाड़ियों में तब्दील हो चुका है। आसपास के घरों के सीवरेज और बारिश की वजह से यह तालाब बना हुआ है। काम के लिए कुछ लाए गए पाइप समेत अन्य सामान रखे गए है। तीन साल पहले खूबसूरती के लिए पौधों में ज्यादातर गायब हो गए हैं। पार्क के निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग दो ने कराया था। शुरुआत में इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी बीईएसआईडीसी के पास थी, हस्तांतरण के बाद अब इसकी जिम्मेदारी आवास बोर्ड के पास है।

पड़ताल के दौरान दूसरा पार्क मेंटेन दिखा। इसका उपयोग भी किया होता है। पार्क में लाइट से लेकर घास कटिंग सब कुछ बेहतर था। इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग ने कराया था। शुरुआत में इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी बीईएसआईडीसी के पास थी, लेकिन अब राज्य आवास बोर्ड के पास है।

यह पार्क अब ऊबड़-खाबड़ मैदान में तब्दील हो गया है। निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण विभाग ने कराया था। इसका उपयोग पूरी तरह से बंद है। पार्क में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के फंड से ट्यूबवेल बोरिंग फाउंटेन, बिजली और पार्क के सबंधित अन्य कार्य का पट्ट लगाया गया। काम का जिम्मा ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल-दो को सौंपा गया था। लेकिन, स्थानीय लोगों के मुताबिक पट्ट लगाने के बाद अब तक कोई काम नहीं हुआ। पार्क में एक भी पौधा नहीं है। इसमें अलग-बगल के लोग कूड़ा फेंकते हैं। निर्माण के बाद इसका मेंटेनेंस पथ निर्माण के पास था, लेकिन नए आदेश में बिहार राज्य आवास बोर्ड की सूची में रख