- Hindi News
- बिहार के उपचुनाव में हार के लिए सुमो जिम्मेदार
बिहार के उपचुनाव में हार के लिए सुमो जिम्मेदार
भाजपा के अच्छे दिन हवा हुए, 9 राज्यों की 32 सीटों में 12 मिलीं
इधर, शत्रुघ्न बोले-
भास्कर न्यूज |नई दिल्ली/गांधीनगर/जयपुर
भाजपाके ‘अच्छे दिन’ हवा हो रहे हैं। उसको नौ राज्यों की 32 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सिर्फ 12 सीटें ही मिल पाई हैं। सबसे खराब हालत यूपी में हुई। यहां लोकसभा चुनाव में उसने 80 में से 73 सीटें जीती थीं।
इस बार 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा से आठ सीटें हार गई। ये सभी सीटें पहले भाजपा या उसके सहयोगी दल के पास थीं। यहां तक कि इस दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संसदीय क्षेत्रों-वाराणसी झांसी की विधानसभा सीटें भी पार्टी हार गई। वाराणसी की रोहनियां सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल के पास थी। शेषपेज|10 पर
भाजपाके अच्छे दिन...
चरखारीसे खुद उमा भारती विधायक थीं।
चार महीने पहले मोदी लहर पर सवार होकर लोकसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा ने राजस्थान और गुजरात में कांग्रेस को शून्य पर समेट दिया था। लेकिन इन दोनों राज्यों में भी उसे मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस ने राजस्थान-गुजरात में तीन-तीन सीटें भाजपा से छीन लीं। राजस्थान में चार और गुजरात में नौ सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। भाजपा के लिए राहत वाली खबरें सिलचर (असम) और बशीरघाट (पश्चिम बंगाल) से आई। वहां उसने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से दोनों सीट छीनने में कामयाबी हासिल की। दस राज्यों की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 सितंबर को वोट डाले गए थे। छत्तीसगढ़ की एक सीट के नतीजे 20 सितंबर को आएंगे। लोकसभा उपचुनावों में नतीजा जस का तस रहा है। सिर्फ चेहरे बदल गए हैं। सपा ने मैनपुरी (यूपी), भाजपा ने वडोदरा (गुजरात) और टीआरएस ने मेडक (तेलंगाना) सीटों पर कब्जा बनाए रखा।
नतीजों का असर?
1. महाराष्ट्र और हरियाणा में 15 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग पर असर दिखेगा। महाराष्ट्र में भाजपा से सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर शिवसेना अपनी शर्तें मनवा सकती है।
2. सपा-कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। माहौल बनाने की कोशिश करेंगे कि जनता ने मोदी सरकार को नकार दिया है।
3. राजस्थान में वसुंधरा राजे और गुजरात में आनंदी बेन की कार्यशैली पर उठेंगे सवाल। इन्हें अपनी सीटें गंवाने पर जवाब देना मुश्किल हो सकता है।
-----------
जहां-जहां गया, वहां पार्टी जीती: आदित्यनाथ