पटना| बिहारविद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2015 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत मैट्रिक इंटर की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब 22 सितंबर से शुरू होगी। सचिव श्रीनिवास चंद्र तिवारी ने कहा कि दोनों परीक्षाओं का रजिस्ट्रेशन एक ही दिन शुरू होगा।