- Hindi News
- छात्रों को लाने के लिए दो अफसर जाएंगे मणिपुर
छात्रों को लाने के लिए दो अफसर जाएंगे मणिपुर
पटना | एनआईटीमणिपुर में फंसे बिहारी छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए राज्य सरकार के दो अफसर मणिपुर जाएंगे। निगरानी विभाग के प्रधान सचिव सी. लालसोता और स्पेशल ब्रांच के आईजी जितेन्द्र सिंह गंगवार को शीघ्र रवाना होने को कहा गया है।
गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि मणिपुर एनआईटी में पढ़ रहे बिहार के छात्रों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सुरक्षा खतरे में है। दोनों अधिकारी मणिपुर प्रशासन के साथ समन्वय कर बिहार के छात्रों की सुरक्षा एवं उन्हें सुरक्षित वापस लाने में सहयोग करेंगे। पढ़िएपेज 3 भी