पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माचिस लेकर विमान में चढ़ा, सुलगाई सिगरेट

माचिस लेकर विमान में चढ़ा, सुलगाई सिगरेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आतंकीखतरे और चौकसी के तमाम दावों के बीच दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा घेरे से होकर एक पैसेंजर माचिस लेकर पटना आने वाली ‘गो एयर’ के विमान (जी 8-143) में सवार हो गया।

सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने के बाद विमान आसमान में था। यात्री नीतीश कुमार टॉयलेट गया और माचिस की तीली जलाई और सिगरेट सुलगाई। हालांकि उसे कश भरते देख विमान के स्टाफ ने रोक दिया। उसकी हरकत से अन्य यात्री सहम गए। सुबह 8 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद आरोपी को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। शेषपेज|10 पर

माचिस लेकर विमान...

कानूनीऔपचारिकताओं को पूरा करके सीआईएसएफ ने उसे एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी पैसेंजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।





----- बाइट ---- आरोपी पैसेंजर को मिली जमानत---------

‘जमानतीय धारा होने के कारण आरोपी पैसेंजर को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले की तफ्तीश की जा रही है।’ - शिबली नोमानी, सचिवालय डीएसपी

गंभीर चूक, भेजेंगे रिपोर्ट : पटना पुलिस

माचिसकी एक तीली पूरे विमान को तबाह कर सकती है। एयरपोर्ट थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि सुरक्षा में हुई इस लापरवाही को लेकर सीआईएसएफ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा पर उठे सवाल

विमानमें माचिस ले जाने पर प्रतिबंध है। सीआईएसएफ बाकायदा अत्याधुनिक मशीनों से एयरपोर्ट पर पैसेंजर उसके सामान की चेकिंग करती है। फिर एक पैसेंजर कैसे माचिस ले गया?