पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 दिन से बिहटा में पड़ा है बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत पैकेट

8 दिन से बिहटा में पड़ा है बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत पैकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बिहार सरकार का राहत पैकेट्स विमान के इंतजार में पिछले 8 दिनों से बिहटा में पड़ा है। विमान के इंतजार में 10 ट्रकों पर लदा करीब 25 हजार पैकेट पानी में भीग रहा है। लेकिन कोई भी अधिकारी कुछ भी स्पष्ट बोलने से कतरा रहा है। माल लादकर बिहटा पहुंचे ट्रक चालकों की परेशानी अलग है। प्रशासन ने उन्हें एक दिन के लिए पकड़ा था। उन्हें बिहटा माल उतारकर लौट आना है, लेकिन 8 दिन से वे वहां पड़े हैं।

40हजार पैकेट्स में महज 15 हजार पैकेट्स भेजे गए जम्मू में बाढ़ प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर दो दिन के अंदर प्रशासन ने 40 हजार फूड्स पैकेट्स आनन-फानन में तैयार करा दिया। दो दिनों के अंदर 18 ट्रकों में भरकर इसे बिहटा एसडीआरएफ कैंप में भिजवा भी दिया गया।

िबहटा में ट्रकों में लदी राहत सामग्री(दाएं) और बारिश के पानी में बर्बाद हो रही सामग्री (बाएं)।

एसडीआरएफ कैंप बिहटा के उप कमांडेंट अशोक कुमार झा ने बताया की विमान के बारे में जब भी जानने के लिए वायुसेना केंद्र बिहटा में संपर्क साध रहे है। वहां से हमें टका सा जवाब मिल रहा है कि विमान आने पर सूचना देंगे। अब बीच में क्या माजरा है, विमान क्यूं नहीं रहा, हमें नहीं पता। चालक भीम सिंह का कहना है कि हमें 8 दिन तक खड़ा होने का जरा भी गम होगा अगर अब भी ये सामान वहां पहुंच जाए। लेकिन जिस प्रकार बारिश हो रही है हमें नहीं लगता ये सुरक्षित वहां तक पहुंचेगा। इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि सामग्री की पैकिंग इस तरह की गई है कि वह खराब नहीं होगी।

पटना। जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीडितों के सहायता के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने मंगलवार सुबह चिड़ियाखाना के गेट नंबर दो के पास राशि संग्रह अभियान चलाया। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यह अभियान अनिसाबाद मानव सेवा संगठन के तत्वावधान में चलाया गया। मौके पर संस्था के संयोजक राजाशेखर गुप्ता, गोविंद बंसल, अरविंद सिन्हा, मस्ताना, बबलू खान, राजेंद्र यादव, शंकर गुप्ता, मनोज केवट, शैलेश सिंह, रामाधार पाल, सुधीर शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।