समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराना जरूरी
निर्धारितसमय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा कराया जाना जरूरी है। लक्ष्य का निर्धारण करें। कलेक्ट्रेट में जिले की प्रभारी सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रधान सचिव अंशुली आर्या ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी पदाधिकारियों को पूरा प्रयास करना होगा। खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में एडीएम आपूर्ति का निर्देश दिया गया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवारों के बीच राशन कार्ड का वितरण और उसके अनुसार राशन का उठाव करते हुए इसका वितरण समय पर कराया जाए। जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति का वितरण लक्ष्य के अनुरूप कर लें। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि 20 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके बाद आवेदनों की समीक्षा होगी। माह के अंत तक आरटीजीएस के माध्यम से राशि का हस्तांतरण कर दिया जाएगा। पथ निर्माण विभाग ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के क्रम में प्रभारी सचिव ने कहा कि रोड विकास की कुंजी हैं।