उर्स कल से
बिजली चोरी में एक लाख जुर्माना
पटना सिटी | मितनघाट स्थित खानकाह बारगाहे इश्क तकिया शरीफ में गुरुवार को सूफी हजरत सैयद शाह ख्वाजा अमजद हुसैन का 99 वां उर्स मनाया जाएगा। उसी दिन खानकाह में मदरसा की शुरुआत होगी। यह जानकारी मंगलवार को खानकाह के गद्दीनशीं शाह रुकनुद्दीन अहमद प्रवक्ता सैयद शाह आमिर शाहिद ने दी। गद्दीनशीं ने बताया कि 1952 से यहां हजरत सैयद शाह ख्वाजा शाहिद हुसैन के जमाने से यहां मदरसा संचालित होता था जो बंद हो गया था। इसे फिर से चालू किया जाएगा। मदरसा में बच्चों को तालीम दी जाएगी। उर्स का समापन 19 को होगा।