- Hindi News
- विकास योजनाओं को पूरा करना ही लक्ष्य : शत्रुघ्न
विकास योजनाओं को पूरा करना ही लक्ष्य : शत्रुघ्न
भाजपा कार्यकर्ता खिलाड़ियों में तनातनी
मंगलतालाब स्थित रामदेव महतो सामुदायिक भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बाहर निकलते ही मंगल तालाब के पास मैदान की खस्ता हालत को सुधारने की मांग को लेकर पहुंचे खिलाड़ियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। खिलाड़ियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद आक्रोशित खिलाड़ियों ने सांसद का रास्ता रोक लिया। प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव के पहल पर मामला शांत हुआ।
क्याथा विवाद का कारण : मंगलवारकी शाम पांच बजे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना सिटी विकास मोर्चा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह से निकल कर गाड़ी में बैठ रहे थे। उसी वक्त 50 के करीब फुटबाल खिलाड़ियों ने रास्ता रोक कर कहा कि मंगल तालाब मैदान की स्थिति खराब है। मैदान खेलने लायक नहीं है। सांसद इस संबंध में कुछ बोलते इसी दौरान कार्यकर्ता खिलाड़ियों के बीच कहासुनी तनातनी शुरू हो गई। धक्का -मुक्की के क्रम में दो खिलाड़ी जमीन पर गिर गए।
आक्रोशित खिलाड़ी बीच रास्ते में ही लेटकर विरोध नारेबाजी करने लगे। खिलाड़ियों का कहना था कि कार्यकर्ता खिलाड़ियों का अपमान कर रहे हैं। खिलाड़ी समस्या रखने के लिए आए थे,लेकिन उनकी सुनी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया- बुझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि मैदान में किसी प्रकार की समस्या है तो उसे बैठ कर सुलझा लिया जा सकता है। प्रतिपक्ष के नेता द्वारा पहल किए जाने के बाद मामला शांत हुआ।
खिलाड़ियों भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव काफी बढ़ गई। खिलाड़ियों का आरोप है समारोह में शामिल भाजपा समर्थक मारपीट करने पर उतारू हो गए। हंगामा देख सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने सांसद को सुरक्षित घेरा से बाहर निकला। इधर चौक थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन खिलाड़ी मानने को तैयार नहीं थे।
पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सभागार में पटना साहिब लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के नागरिक अभिनंदन के दौरान फुटबॉल खिलाड़ी और भाजपा कार्यकर्ता के बीच तनातनी के विरोध में सड़क पर लेटकर रास्ता जाम कर रहे खिलाड़ी(दाएं) और उनको समझाते विधायक नन्दकिशोर यादव(बाएं)।