पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजनों से हृदय में भक्ति का संचार

भजनों से हृदय में भक्ति का संचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| युगपुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद जी के आविर्भाव दिवस जन्मोत्सव पर मंगलवार को महेन्द्रू में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग महोत्सव महासमिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने ठाकुर जी की वाणियों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने सभी अवस्था में खुश रहने का संदेश दिया ताकि दुख तुम्हारा कुछ भी बिगाड़ सके। भौतिकवादी युग में मनुष्य की बढ़ती चाहत दुख का मुख्य कारण है। सत्संग में गायकों ने भजन पेश कर भक्ति का संचार किया। काफी संख्या में लोगों ने दीक्षा ग्रहण की। इसके बाद आनंद बाजार में प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग में की सफलता के लिए प्रो रामदास सिंह, डाॅ. अरुण सिन्हा, डाॅ. अजय सक्सेना सक्रिय रहे।