पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान राजी, 100 मीटर पर काम शुरू

किसान राजी, 100 मीटर पर काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बख्तियारपुर | बख्तियारपुर-पटनाफोर लेन के अधूरे 150 मीटर के हिस्से को बनाने में मुआवजे को लेकर जो विरोध और अवरोध था, लगभग दूर हो गया है। मंगलवार को पटना सिटी के एसडीओ किशोर कुमार प्रसाद, फतुहा के डीएसपी अनोज कुमार, डीसीएलआर एवं सड़क निर्माण कंपनी के एसपीएम शशि भूषण प्रसाद सिंह एवं अन्य अधिकारी किसानों के साथ बैठकर उनके जमीन का मुआवजा शीघ्र उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। एसडीओ ने बताया कि किसानों को जमीन का मुआवजा नियमानुसार उपलब्ध करवाया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने सड़क बनाने को लेकर अपनी रजामंदी दे दी है। सड़क निर्माण कंपनी सीएंडसी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर शशि भूषण ने इस संबंध में बताया कि किसानों के साथ बैठक के बाद गतिरोध समाप्त हो गया है और 100 मीटर सड़क का कालीकरण कार्य शुरू भी हो गया है।

उधर किसानों का कहना है कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाय। इस बीच मंगलवार को किसानों, फोर लेन कंपनी एवं अधिकारियों के बैठक के बाद सड़क आमलोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का विधिवत उद्घाटन बाद में किया जाएगा।