पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सिंग होम में कंपाउडर को बंधक बनाया, डॉक्टर से भी की मारपीट

नर्सिंग होम में कंपाउडर को बंधक बनाया, डॉक्टर से भी की मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरपुरहाउसिंग कॉलोनी स्थित सत्यम नर्सिंग होम में मरीज बनकर घुसे बदमाशों ने कम्पाउंडर को बंधक बना कर रिवाल्वर के बट से जख्मी कर दिया। बीच बचाव के लिए आए डॉक्टर को भी पीट दिया। घटना सोमवार रात की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मरीजकीे शक्ल में घुसे थे बदमाश

सत्यमनर्सिंग में चार की संख्या में युवक पहुंचे थे। इनमें तीन क्लिनिक के बाहर खड़े थे। एक नर्सिंग के अंदर जाकर फीस जमा कर बताया कि पेट दर्द है डॉक्टर साहब को दिखलाना है। इसके बाद एक युवक तेजी से अंदर आया और कम्पाउंडर धनजंय को मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तोड़फोड़ शुरू कर दिया। हंगामा देख नर्सिंग होम में रहे अन्य मरीज वहां से जान बचा कर भाग निकले।

थानाध्यक्ष उत्तीम सिंह ने बताया कि बदमाशों ने किस मंशा से नर्सिंग होम में मारपीट, तोड़फोड़ हंगामा किया है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्योंकि लूटपाट नहीं हुई है। घायलों के बयान से भी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना की वजह क्या है। बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। डॉक्टर ने हंगामा करने वाले युवकों का हुलिया बताया है उसी के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नर्सिंग होम में हंगामा कर रहे बदमाशों ने कंमाउडर की पिटाई किए जाने के बाद डॉक्टर दीपाली प्रसाद से बदमाश उलझ गए। युवकों ने डॉक्टर के साथ भी मारपीट की। एक युवक ने कट्‌टा तान दिया। डॉक्टर ने हिम्मत कर उसका हाथ पकड़ लिया। कर्मचारी हंगामा देख कमरे में भाग गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।

बहादुरपुर स्थित निजी नर्सिंग होम में हुई मारपीट में घायल कर्मी एवं डाक्टर।