घर में घुस एक लाख की संपत्ति चोरी
पटना सिटी| खाजेकलांथाना क्षेत्र के लाला टोली स्थित निर्मल कुमार सिन्हा के मकान से चोरों ने एक लाख रुपए के अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। खाजेकलां थाना पुलिस ने बताया कि छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने 18 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी के गहने सहित अन्य घरेलू सामान को ले गए। मकान मालिक ने चोरी की वारदात में दो युवकों के शामिल होने की बात कही है। इधर एनएमसीएच परिसर से परसा निवासी शैलेंद्र की बाइक चोरी चली गई। उन्होंने बताया कि वह बहन को उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। अगमकुआं थाना क्षेत्र से धनुकी से राजकुमार की बाइक भी चोरी चली गई। हाल के दिनों में क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है। ऐसा स्थानीय लोगों को कहना है।