- Hindi News
- छात्रों के लिए समाज सेवा जरूरी: प्राचार्य
छात्रों के लिए समाज सेवा जरूरी: प्राचार्य
पटना सिटी| पढ़ाईके साथ-साथ छात्रों को समाज की सेवा भी करनी चाहिए। इससे छात्रों के व्यक्तित्व का भी विकास होगा। श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता पर आयोजित सेमिनार में प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने नये सत्र के छात्रों को योजना का मुख्य उद्देश्य को बताया। अध्यक्षता प्रोग्रामिंग ऑफिसर डाॅ. रामस्वरूप भगत ने की।