- Hindi News
- इंटरसिटी का वैक्यूम पाइप फटा, परिचालन ठप
इंटरसिटी का वैक्यूम पाइप फटा, परिचालन ठप
मसौढ़ी। पटना-गयारेलखंड के मसौढ़ी कोर्ट हाल्ट के पास मंगलवार शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 3243 का वैक्यूम पाइप फट जाने से अप लाइन पर एक घंटे बीस मिनट तक ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया।
बाद में यात्रियों के हंगामे को देखते हुए रेलकर्मियों ने किसी तरह इंटरसिटी एक्सप्रेस को तारेगना स्टेशन पर लाया गया और अप लाइन की सभी गाड़ियों को मेन लाइन से निकाला गया। इंटरसिटी के पाइप फटने की वजह से पलामू एक्सप्रेस पुनपुन स्टेशन पर आधे घंटे तक खड़ी रही। नदवा स्टेशन पर पटना-गया पैसेंजर करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इस रूट पर शाम 6:50 बजे से परिचालन रुक गया। मसौढ़ी कोर्ट हाल्ट से इंटरसिटी को तारेगना स्टेशन लाए जाने के बाद 8:10 बजे परिचालन शुरू हुआ। तारेगना स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना से आए मैकेनिकों ने फटे हुए पाइप को मरम्मत कर बना दिया है। रात 10:05 बजे ट्रेन खुली।
वैक्यूम पाइप फट जाने के बाद तारेगना में खड़ी इंटरसिटी।