पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं दृढ़ इच्छाशक्ति से समस्याओं का सामना करें

महिलाएं दृढ़ इच्छाशक्ति से समस्याओं का सामना करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारप्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष अमिता भूषण ने कहा कि महिला को मुख्य धारा में लाकर ही समाज और देश उन्नति कर सकता है।

मंगलवार को वीमेंस वेलफेयर सोसाइटी ऑफ पटना की ओर से पटना एजुकेशनल एंड वोकेशनल कोर्स सेंटर के तत्वावधान में आनंदनगर में आयोजित छात्र-छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिला शारीरिक तौर से भले ही कमजोर होती है, लेकिन मानसिक तौर पर बहुत मजबूत होती हैं। उन्होंने विशेष कर लड़कियों से कहा कि अपने में आत्मविश्वास पैदा करो। हर समस्याओं को इच्छा शक्ति के साथ सामना करो। मौके पर लायन क्लब पटना फेमिना अध्यक्ष झुमा बनर्जी, प्रदेश महासचिव कांग्रेस पार्टी जया मिश्र, लायन क्लब के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. नंदा गर्ग ने भी विचार रखा। सेंटर की निदेशिका राजीना खानम ने कहा कि अब तक पांच सौ से अधिक लड़कियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

पटना एजुकेशनल एंड वोकेशनल कोर्स सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अमिता भूषण। साथ में अन्य।