पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षिका के तबादले पर छात्र छात्राएं खफा, शिक्षकों को घर में घुस कर पीटा

शिक्षिका के तबादले पर छात्र-छात्राएं खफा, शिक्षकों को घर में घुस कर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटिहारनवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने जमकर बवाल किया। सोमवार की आधी रात से शुरू बवाल मंगलवार की दोपहर डीएम-एसपी के हस्तक्षेप के बाद थमा। रात में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में शिक्षकों के आवासों पर रोड़ेबाजी की और फर्नीचर, दरवाजे, शीशे तोड़ डाले। कई शिक्षकों की पिटाई की। एक शिक्षक को पटना रेफर करना पड़ा। कोलासी कैम्प की पुलिस को इन छात्रों ने रोड़ेबाजी कर खदेड़ दिया। छात्र-छात्राओं का आक्रोश एक अस्थायी शिक्षिका वंदना तिवारी के तबादले भड़का।

कई घंटे तक सड़क जाम रखी। अर्धवार्षिक परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। डीएम प्रकाश कुमार एसपी छत्रनील सिंह सहित कटिहार एसडीओ, एसडीपीओ ने छात्रों की शिकायत सुनी।

छात्र-छात्राओं का कहना था कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चन्द्रभूषण गुप्ता का व्यवहार ठीक नहीं है, वे तानाशाह बन बैठे हैं, हर बात पर स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं। उनके माता-पिता को बुलाकर अपमानित और प्रताड़ित करते हैं। मेस से दिया जाने वाला खाना एक तो घटिया है। वहीं प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि जो आरोप उन पर लगाये गये हैं वे निराधार हैं।

मांगों को मनवाने के लिए तोड़फोड़ के बाद सड़क पर बैठ गए नवाेदय के छात्र।