बलिया हारा, बिहार पुलिस फाइनल में
वॉलीबॉल का खिताब सीओसी स्मैशर को
सेमीफाइनल में हुई कांटे की जंग, टाईब्रेकर में बिहार पुलिस को मिली 4-2 से जीत
कॉलेजऑफ कॉमर्स में अंतर क्लास वॉलीबॉल का खिताब कॉलेज ऑफ कॉमर्स स्मैशर(सीओसी) ने जीत लिया है। फाइनल में सीओसी पायरेट्स को 20-25,25-15,25-18 25-22 से हराया। इसमें सात टीमों ने हिस्सा लिया था। मंगलवार को मैच का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य बबन सिंह ने किया। सेमीफाइनल में स्मैशर ने टाइगर को पायरेट्स ने लॉर्ड बुद्धा को हराया था।
प्रदर्शनीमैच ड्रॉ
प्राचार्यप्रो. डॉ बबन सिंह डॉ कौशलेंद्र कुमार के बीच एक प्रदर्शन मैच भी खेला गया,जो ड्रॉ रहा। मैच में डॉ उमेश प्रसाद, डॉ संजय पांडेय, डॉ राजीव, डॉ प्रतिभा, डॉ रश्मि अखौरी ने हिस्सा लिया। इधर, अंतर क्लास प्रतियोगिता की घोषणा हुई।
पुलिस लाईन में बलिया एकादश बिहार पुलिस बीच मैच का दृश्य
पटना बॉल बैडमिंटन टीम का चयन आज
किलकारीबिहार बाल भवन पटना में 19 से 21 सितंबर तक होनेवाली राज्य सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियन शिप के लिए पटना टीम की घोषणा बुधवार को की जाएगी। पटना जिला संघ के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि चयन राहुल कुमार, बादल,संजीव , सुमन रुमाना यासमिन करेंगे।
कबड्डी टीम का चयन आज
पटना|19 से 21 सितंबर तक होनेवाली बिहार राज्य सब-जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए पटना जिले की टीम की घोषणा बुधवार को की जाएगी। यह जानकारी राज्य संघ के सचिव कुमार विजय ने दी। चयन ट्रायल पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 बजे से होगा। इसमें एक जनवरी 1999 के बाद के जन्म लेनेवाले खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। चयन पूर्व कबड्डी खिलाड़ी राजीव जगन्नाथ सिंह करेंगे।
खेल संवाददाता|पटना
तीसरेरामेश्वर सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बिहार पुलिस की टीम पहुंच गई है। मंगलवार को पटना पुलिस लाइन मैदान में खेले गए सेमीफाइनल मैच में बिहार पुलिस ने बलिया एकादश को टाईब्रेकर से 4-2 से हरा दिया।
पुलिसके गोलकीपर छाए
मंगलवारको दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। दोनों टीमें शुरु में गोल पोस्ट पर काफी हमले किए। बिहार पुलिस के गोलकीपर वीरेंद्र गुरुंग ने शानदार बचाव किया। टाईब्रेकर में बिहार पुलिस की ओर से देवाशीष रॉय, राकेश कुमार, रंजन थापा श्याम बहादूर लिंबु ने गोल दिया, वहीं बलिया की ओर से मंजू और अंकित ही गोल करने में सफल रहे।