ओजोनपरतकी रक्षा क
डीबी स्टार >पटना
मंगलवारकोपटना के विभिन्न स्कूलों के लगभग 250 बच्चों ने श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित स्पॉट पेंटिंग कॉम्पीटिशन में भाग लिया। वर्ग एक से 10वीं तक के बच्चों के लिए तीन ग्रुप में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में क्लास पांचवीं से 10वीं के बच्चों ने ओजोन लेयर और ह्यूमन हेल्थ पर स्पॉट पेटिंग बनाई। साथ ही क्लास एक से चौथी तक के बच्चों ने हमारी पृथ्वी विषय पर पेंटिंग बनाई। बच्चों को इस अवसर पर कार्टून फिल्म ओजी ओजोन भी दिखाई गई। स्ट्रेटोस्फेयरिक ओजोन- प्रोटेक्टि
ओजोनपरतकी रक्षा के लिए संसाधनों का संतुलित प्रयोग जरूरी है। आम आदमी अपने छोटे-छोटे प्रयासों से ओजोन परत को बचाने में अपना योगदान दे सकता है। स्कूल कॉलेज के छात्र - छात्राएं अपने रोजमर्रा के काम-काज में ऐसी आदतें अपनाए जिससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके। यह बातें मंगलवार को को उप विकास आयुक्त डॉ राजीव कुमार ने कही।
वह मगध महिला कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की साइंस एंड आइटी सोसाइटी की ओर से किया गया था। इसमें उन्होंने कहा कि ओजोन परत धरती और इसके सभी प्राणियों के जीवन और सुरक्षा से सीधे जुड़ी हुई है। इसे नुकसान पहुंचने पर इसका खामियाजा हमें ही भुगतना होगा। पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर इसकी सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में बीएन कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विनय कंठ ने बताया कि ओजोन परत का तेजी से क्षरण हो रहा है। इसके क्षरण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई फैसले लिए गए लेकिन इसका संरक्षण तब तक नहीं होगा जब तक इसमें आम आदमी की भागीदारी नहीं होगी। आइआइटी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुब्राता हैत ने कहा कि साफ पानी के न्यूनतम उपयोग और कचरे का ठोस प्रबंधन आदि उपायों को राज्य में अपनाने की जरूरत है। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ डॉली सिन्हा, डॉ बसाबी महापात्रा, डॉ पुष्पांजली खड़े, प्रो. सुमेधा कथूरिया, डॉ. ममता दीपक, प्रो. आभा शरण, डॉ. नमिता कुमारी, डॉ अंजुम फातिमा, डॉ श्याम यादव, डॉ एपी राय, डॉ मासूमी विश्वास मौजूद थी।
world ozone day
कार्यक्रम में डॉ. डॉली सिन्हा, डॉ. राजीव कुमार और डॉ विनय कंठ (बाएं से दाएं)।
िवजेताओं से साथ प्रो. अतुल आदित्य पांडेय, प्रो. राजमणि प्रसाद सिन्हा, प्रो. रामाकांत पांडेय। पेंटिंग करती छात्राएं (दाएं)।
पटना वीमेंस कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित इको टास्क फोर्स की सदस्यता ग्रहण करतीं कॉलेज की छात्राएं।
विश्व ओजोनदिवस पर राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। पटना वीमेंस कॉलेज में 233 छात्राओं ने इको टास्क फोर्स की सदस्यता ग्रहण की। मगध महिला कॉलेज में ओजोन पर व्याख्यान हुआ और श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में पेंटिंग कॉम्पीटिशन में बच्चों ने भाग लिया।
ओजोन परत बचाने में सभी अपना योगदान दें
छात्राओं ने लिया पर्यावरण बचा