पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि विभाग में 400 नौकरियां

कृषि विभाग में 400 नौकरियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | कृषिविभाग में 400 से अधिक क्लास टू अधिकारियों की बहाली होगी। दो दिनों में बीपीएससी को रिक्तियां भेज दी जाएंगी। क्लास टू में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक और उप परियोजना निदेशक आत्मा के 240 पदों पर बहाली होनी है।

इंजीनियरिंग संवर्ग में 66 भर्तियां होंगी। 35 सहायक निदेशक उद्यान 34 पौधा संरक्षण पदाधिकारियाें की भर्ती होगी। अन्य कई पदों पर भी भर्ती होनी है। शैक्षणिक योग्यता कृषि स्नातक है। शेषपेज|9 पर



कृषिविभाग में....





बीपीएससीलिखित परीक्षा के आधार पर चयन करेगा। अन्य पदों पर पद के अनुरूप उम्र सीमा और आरक्षण का प्रावधान होगा। लगभग 40 हजार वेतन मिलेगा। इधर, एसएससी के माध्यम से 4200 कृषि समन्वयक की भी नियमित बहाली होनी है।