पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले चार दिनों में भारी बारिश के आसार नहीं

अगले चार दिनों में भारी बारिश के आसार नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
19.8 एमएम गिरा पानी

5 दिनों से काले पानी में कैद है 60 परिवार

मंगलवार शाम की बारिश ने पांच दिनों से जलजमाव में जी रहे लोगों की मुसीबत और भी बढ़ाई

हमारे काम की बैठक में नहीं आए सांसद शत्रु दो विधान पार्षद

फजीहत

बाजार समिति और कंकड़बाग से अब तक नहीं निकला पानी

पटनामें जलजमाव की भीषण समस्या से मुक्ति के लिए नगर विकास मंत्री द्वारा मंगलवार को बुलाई गई बैठक में एक सांसद और दो विधान पार्षद आए ही नहीं। हमारी सबसे बड़ी समस्या पर जनप्रतिनिधयों का यह रवैया है। बैठक में सांसद रामकृपाल यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, पूनम देवी, मेयर अफजल इमाम, डिप्टी मेयर रूप नारायण मेहता, विभाग के सचिव संदीप पौंडरीक, डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसएसपी मनु महाराज, निगमायुक्त कुलदीप नारायण मौजूद रहे।

मेयर अफजल इमाम ने नालों की सफाई नहीं होने का मामला उठाया। इस पर मंत्री सम्राट चौधरी ने निगमायुक्त को नालों की सफाई के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर बनाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। सांसद रामकृपाल यादव ने निगम और विभाग के अधिकारियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में पटना साहिब और पाटलिपुत्र के सांसदों के अलावा पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर और दीघा के विधायकों को आमंत्रित किया गया था। पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा के विधायक आए। नंद किशोर यादव ने प्रतिनिधि को भेजा। नहीं आने वालों में पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, विधान पार्षद नवल किशोर यादव और नीरज कुमार शामिल रहे।

अकेले जाग-जाग कर रात बिता रहे

अब तो अपना घर भी काटने को दौड़ता है

न्यूकरबिगहिया, गौरी शंकर मंदिर के सामने मंजू भाटिया के मकान में पांच दिनों बाद भी हर रूम में नाले का बदबूदार पानी भरा है। कुर्सी, टेबल सब पानी में तैर रहा है। बच्चे पानी में उतरें इसकी हिदायत बार-बार दे रही हैं। कभी छत पर जाती हैं तो कभी नीचे आकर पानी घटने का इंतजार कर रही हैं। पानी उपछते हुए बोले जा रही हैं- आपही लोग देखिए यह घर है या नरक? हमलोग नारकीय जीवन जी रहे हैं, लेकिन कोई देखने-सुनने वाला नहीं है। अब तो अपना घर भी काटने को दौड़ता है। रात में सांप गया। पानी उपछने में बेटी अतिशि भाटिया भी सहयोग कर रहीं हैं। अतिशि बताती हैं कि बदबूदार पानी में रहते-र