पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच यूनिट बंद, खरीदनी पड़ी 1000 मे.वाट बिजली

पांच यूनिट बंद, खरीदनी पड़ी 1000 मे.वाट बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहलगांव, फरक्का तालचर में उत्पादन नहीं

सेंट्रलसेक्टर के बिजलीघरों की पांच यूनिट ठप होने के बाद सूबे में अचानक बिजली संकट गहरा गया। संकट से निपटने के लिए पावर होल्डिंग कंपनी ने हजार मेगावाट बिजली खरीद कर लोगों को दी। इस कारण राज्य के लोगों पर संकट का अधिक असर नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह एनटीपीसी के कहलगांव, फरक्का और तालचर की तीन यूनिटों में तकनीकी खराबी गयी और वहां से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। इससे अचानक केन्द्रीय प्रक्षेत्र से बिहार को मिलने वाली बिजली में 1000 मेगावाट की कटौती हो गयी। कहलगांव, फरक्का की एक-एक यूनिट मेंटेनेंस के कारण पहले से ही बंद है। ऐसे में इन बिजलीघरों की पांच यूनिटें ठप हो गयी।

केन्द्र से बिहार को 1902-1947 मेगावाट बिजली रोजाना मिलती है। इसके अलावा दिल्ली के बिजलीघर दादरी से भी बिहार को 180 मेगावाट बिजली आती है। लिहाजा 2200-2300 मेगावाट की जगह बिहार को 1100-1150 मेगावाट बिजली ही मिली।

बिजली कटौती होने का सीधा असर जिला मुख्यालयों पर दिखने लगा। पर, कंपनी ने बाजार से 1000 मेगावाट बिजली खरीद कर केन्द्र से हुई कटौती की भरपाई कर ली। कंपनी के प्रवक्ता हरेराम पांडेय ने दावा किया कि राज्य के लोगों को 2300 मेगावाट बिजली दी जी रही है।