9 बजे से 12 बजे
11 से 2 बजे तक
पटना¿ मेंटेनेंसकरने के लिए बुधवार को पेसू-8 जक्कनपुर से बोर्ड कॉलोनी पावर सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी भूमिगत लाइन 11 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगी। इस कारण बोर्ड कॉलोनी, पटेलनगर, पुनाईचक, शिवपुरी, राजवंशी नगर, 96 ऑफिसर फ्लैट सहित आसपास के मोहल्लों में तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी। दीघा ओल्ड पावर सब स्टेशन में 5 केवीए की जगह 10 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 11 बजे से 2 बजे तक बिजली कटेगी। इस कारण रामजीचक, नासरीगंज, पठानटोली, तकिया पर, बिस्किट फैक्ट्री मोड़, आरबीआई कॉलोनी, चित्रकूट नगर, मिथिला कॉलोनी में तीन घंटे बिजली गुल रहेगी। इसी तरह मेंटेनेंस करने के लिए चंदनपुर वेला, जयप्रकाश नगर, पुरंदर पुर, बुद्धिजीवी कॉलोनी, दशरथा, 70 फीट रोड, गौतमनगर, वंश टोला सहित आसपास के दर्जनों कॉलोनियों में तीन घंटे बिजली कटेगी।
िबजली कट आज