- Hindi News
- पुलिस ने लिखा एसएससी बोर्ड जांचे दस्तावेज
पुलिस ने लिखा- एसएससी बोर्ड जांचे दस्तावेज
एसएससीकी परीक्षा में फर्जीवाड़े पर पटना पुलिस ने अपने तेवर तल्ख कर लिए हैं। एसएसपी मनु महाराज ने एसएससी बोर्ड को पत्र लिख कर अपने स्तर पर जांच करने और मामले की जांच में सहयोग के लिए कहा है। फर्जी परीक्षार्थियों के पास से मिले आईडी कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच शुरू कर दी गयी है। इसके लिए एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। कार्ड में अंकित जानकारी के बारे में एसएससी बोर्ड से भी बात की गयी है, ताकि वे अपने स्तर पर जांच कर पता लगाए कि गड़बड़ी कहां हुई है। गिरोह में संलिप्त सफेदपोशों के बारे में फिलहाल पुलिस कोई भी सूचना साझा करने से इनकार कर रही है, लेकिन इनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है। बरामद स्कॉर्पियो के मालिक से भी पुलिस ने पूछताछ की है। अब तक की जांच में गिरोह का सरगना इंजीनियर आलोक कुमार को मान रही है, जिसने अभिषेक को दिल्ली से पटना परीक्षा देने के लिए भेजा था। उसी ने 2.50 लाख रुपए की रकम अभिषेक को दी थी। आलोक के पकड़ में आने पर गिरोह के सारे भेद खुलने की उम्मीद पुलिस को है।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का मामला है। योग्य उम्मीदवारों को फर्जीवाड़े के कारण नौकरी से वंचित रहना पड़ता है। पूरे मामले की तह तक पुलिस जाएगी। जो भी इसमें शामिल होंगे उन्हें बेपर्दा किया जाएगा। मनुमहाराज, एसएसपी
पुलिस ने अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, अजीत और अनिल पासवान को जेल भेज दिया है। अभिषेक और चंदन को परीक्षा देते और अजीत तथा अनिल को केंद्र के बाहर मंडराते पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी फर्जीवाड़ा गिरोह के सदस्य हैं जो एसएससी सहित बैंकिंग की प्रतियोगी परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाते हैं।
जिन सफेदपोशों पर पटना पुलिस गिरोह में शामिल होने का संदेह कर रही है उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाने में पुलिस जुट गयी है। इनके नाम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है ताकि जांच पर कोई असर नहीं पड़े। पुलिस का दावा है कि हर हाल में इस गिरोह से जुड़े सभी पहलूओं का खुलासा किया जाएगा।
एसएससी में लगा दी है सेंध
पुलिसियाजांच से संकेत मिल रहे हैं कि गिरोह ने एसएससी बोर्ड में ही सेंधमारी कर ली है। अब यह जांच का विषय है कि किस स्तर पर यह सेंधमारी की गयी और कौन लोग इसमें शामिल हैं। गिरोह का सरगना माने जा रहे इंजीनियर आलोक कुमार ने फर्जी परीक्षार्थी अभिषेक से कहा था कि एसएससी मैनेज है। अभिषे