10.5 करोड़ की संपत्ति घोषित
पटना | शराबके कारोबार से जुड़े विनो-शिवा ग्रुप ने आयकर विभाग के सामने 10.5 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति घोषित कर दी है। इसके अलावा आयकर ने अलग-अलग ठिकानों से करीब 65 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। इनमें कैश और जेवर दोनों हैं। आयकर विभाग के निदेशक कुमार संजय ने इसकी पुष्टि की है। इससे इतर आयकर शराब कारोबारी विनोद कुमार के कदमकुआं स्थित आवास का मूल्यांकन कर रहा है।