ट्रेन में रेलवेकर्मी की मौत
पटना | पटनाके रहने वाले एसके वर्मा की ट्रेन में मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए मंगलवार को ताकू से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नागपुर ले जाया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करा कर शव इटारसी में रह रहे परिजनों को भेज दिया गया है। एसके वर्मा बैतूल जिले के ताकू स्टेशन पर रेलवे एमसीएम सिग्नल मास्टर क्रॉप्ट के पद पर तैनात थे। वहीं वे बीमार पड़ गए थे।