आसान शर्तों के साथ ऋण देगा मैग्मा
पटना |मैग्माफिनकार्प लिमिटेड ने मंगलवार को राजधानी के होटल मौर्या में प्रेस वार्ता कर बताया कि कंपनी आसान शर्तों और न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ ऋण देगी। कार, ट्रैक्टर, यूज्ड व्हीकल्स पर भी ऋण दिया जाएगा। मैग्मा फिनकार्प लिमिटेड के वीपी(ट्रैक्टर फाइनेंस) ध्रुबाशीष भट्टाचार्य ने आॅटोमोबाइल ऋण पर केंद्रित रहने की बात की, जिससे ग्रामीण और अर्धग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से लोन मिल सके। मैग्मा ने वित्तीय वर्ष 14 में बिहार में 316 करोड़ रु. के लोन दिए हैं। कंपनी मूलरूप से पं.बंगाल में रजिस्टर्ड है और बिहार मैं बतौर नॉन-डिपॉजिटर एनबीएफसी के रूम में काम कर रही है।