जिला स्कूल खेलकूद शुरू
पटनाजिला स्कूल कबड्डी, खो-खो, वुशू, कबड्डी योगा प्रतियोगिता मंगलवार को पाटिलपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गईं।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की खो-खो स्पर्द्धा में बीडी पब्लिक स्कूल की टीम जीती, जबकि बालिकाओं में डीएवी पब्लिक स्कूल ट्रांसपोर्टनगर ने जीत हािसल की। वुशू में आयुश सिंह, सन्नी कुमार, इमरान, कौस्तुभ गौरव कुमार विजयी रहे। योगा में इंद्रजीत कुमार अंजली कुमारी अपने-अपने वर्ग में आगे चल रहे हैं।
अंंतरप्रमंडल टेटे 25 से
अंतरप्रमंडल स्कूल टेबल टेिनस अंडर-19 प्रतियोगिता 25-26 सिंतबर को पाटिलपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के आधार पर ऑल इंडिया इंटर स्कूल टेटे के लिए चयन होगा। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी।
एसोसिएशन का ज्ञापन देखते खेलमंत्री िवनय बिहारी।