- Hindi News
- किलकारी में पहुंच शशि सुमन ने गाया दिल ये जिद्दी है
किलकारी में पहुंच शशि सुमन ने गाया दिल ये जिद्दी है
बिहारबालभवन किलकारी में मंगलवार का दिन बच्चों के लिए खास रहा, बच्चों से मिलने यहां पहुंचे थे हाल में रिलीज हुई फिल्म मैरी कॉम के म्यूजिक डायरेक्टर शशि सुमन। शशि ने किलकारी पहुंच बच्चों संग फिल्मों से जुड़ी ढेरों बातें की, उन्होंने कहा कि यहां आकर मेरे बचपन की यादें ताजा हो गई। उन्होंने बच्चों को फिल्म, कैमरा, संगीत से जुड़ी कई बारिक जानकारी दी। वहीं बच्चों ने उन्हें फिल्मों के डायलॉग, गीत संगीत आदि गाकर सुनाया। इस मौके पर बच्चों की फरमाइश पर उन्होंने गिटार के साथ दिल ये जिद्दी है, मेरा पिया मोह से बोलता नाही, हमे तेरे बिन अब रह नहीं सकते जैसे गाने गाकर सुनाए। इस मौके पर यंग इंडिया के संस्थापक टोनी शर्मा, उड्डयन कुमार, वीके विनय मौजूद थे।
किलकारी में बच्चों के साथ फिल्म मैरी कॉम के म्यूजिक डायरेक्टर शशि सुमन।