पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश को चरित्रवान और योग्य शिक्षक की जरूरत

देश को चरित्रवान और योग्य शिक्षक की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयपुनर्वास परिषद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा विशेष-शिक्षा में शिक्षण-प्रशिक्षण के कार्य मे नई तकनीक के प्रयोग पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को हो गया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. अनिल सुलभ ने कहा कि आज देश को और किसी भी अन्य से अधिक चरित्रवान और योग्य शिक्षकों की आवश्यकता है। विशेष रूप से विशेष-शिक्षकों की, जिनकी वैश्विक-स्तर पर भारी कमी है। एक चरित्रवान और गुणवान शिक्षक ही राष्ट्र को चरित्रवान और गुणवान मानव-संसाधन दे सकता है। समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। समारोह में डाॅ. तपसी ढेंक, संस्थान के प्रशासी अधिकारी सूबेदार मेजर एसके झा, कुमारी पूर्णिमा तथा विशेष विद्यालय ‘ए न्यू होम’ की प्राचार्य सरिता कुमारी, प्रो. अनिल साह मौजूद रहे। रुसा के तहत राज्य में दो प्रोफेशनल कॉलेज बनाए जाएंगे। मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज आर्यभट्ट ज्ञान विवि में प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई होगी।