- Hindi News
- सभी संवेदनशील कब्रिस्तानों की बाउंड्री होगी छह फीट ऊंची
सभी संवेदनशील कब्रिस्तानों की बाउंड्री होगी छह फीट ऊंची
पटना| राज्यके सभी संवेदनशील कब्रिस्तानों की घेराबंदी (बाउंड्री) की ऊंचाई कम से कम 6 फीट होगी। राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी एसपी को इस बाबत निर्देश जारी किया है। दरअसल कब्रिस्तानों की घेराबंदी के क्रम में उसकी ऊंचाई को लेकर विभिन्न जिलों से स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग हो रही थी। इसको देखते हुए गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है कि बाउंड्री की उंचाई कम से कम 6 फुट होगी।